Bosch 7 इंच ग्राइंडर मशीन का रेट: GWS 2200-180 से GWS 30-180 B
Bosch की पाँच 180 mm ग्राइंडर, इनमें फ़र्क़ क्या है, और 9 इंच वाली कितने की है।
अपडेट किया गया 29 अक्टूबर 2026 · 4 min
7 इंच ग्राइंडर दो हाथ से चलने वाली मशीन है: यहाँ हर Bosch मॉडल 5.2 से 5.8 kg का है, और सबमें M14 spindle है। फ़ैब्रिकेटर इसे मोटा सेक्शन काटने और भारी वेल्डिंग घिसने के लिए लेते हैं, जहाँ 4 या 5 इंच की मशीन धीमी पड़ती है। हर 7 इंच मॉडल की 9 इंच वाली जुड़वाँ भी है जो ₹681 से ₹1,400 महँगी है; उसका दाम आख़िरी कॉलम में है। हर साइज़ ग्राइंडर रेट लिस्ट में है।
| मॉडल | पावर | स्पीड (बिना लोड) | वज़न | दाम (GST सहित) | 9 इंच वाली |
|---|---|---|---|---|---|
| GWS 2200-180 | 2,200 W | 6,500–8,500 rpm | 5.2 kg | ₹8,884 | ₹10,135 |
| GWS 24-180 | 2,400 W | 8,500 rpm | 5.7 kg | ₹11,467 | ₹12,867 |
| GWS 24-180 JZ | 2,400 W | 8,500 rpm | 5.8 kg | ₹12,235 | ₹13,294 |
| GWS 27-180 PR | — | — | — | ₹16,956 | ₹17,637 |
| GWS 30-180 B | 2,800 W | 8,500 rpm | 5.7 kg | ₹25,746 | ₹27,097 |
दाम 29 अक्टूबर 2026 को जाँचे गए, 18% GST सहित। स्पेसिफ़िकेशन हमारे प्रोडक्ट पेज पर दिए Bosch के डेटा से। — का मतलब: अभी पेज पर नहीं है, पूछ लीजिए, हम देखकर बता देंगे।
| GWS 2200-18006018C00F0 | ₹8,884 |
| GWS 24-18006018C20F0 | ₹11,467 |
| GWS 24-180 JZ06018C23F0 | ₹12,235 |
| GWS 27-180 PR06018C61F0 | ₹16,956 |
| GWS 30-180 B06018G00F0 | ₹25,746 |
Prices include GST and are read from the shop as this page loads.
पाँचों मशीनें, एक-एक करके
- GWS 2200-180 — ₹8,884। 2,200 W, 6,500–8,500 rpm, 5.2 kg: सबसे हल्की और सबसे सस्ती। Bosch के मुताबिक़ इसकी patented मोटर कम गरम होती है और carbon brush ज़्यादा चलते हैं। बिना GST के ₹7,529।
- GWS 24-180 — ₹11,467 (+₹2,583)। 2,400 W, 8,500 rpm, 5.7 kg। Bosch का दावा है कि यह दोगुना तक माल उतारती है। साथ में Vibration Control वाला साइड हैंडल और रबर वाली पीछे की ग्रिप है। पूरी शिफ़्ट चलाने वाले के लिए ज़्यादा पैसे से आराम और रफ़्तार मिलती है।
- GWS 24-180 JZ — ₹12,235 (+₹768)। वही 2,400 W और 8,500 rpm, 5.8 kg। इसके पेज पर यह नहीं लिखा कि JZ में सादी 24-180 से ज़्यादा क्या है। ₹768 ज़्यादा देने से पहले पूछ लीजिए।
- GWS 27-180 PR — ₹16,956। इसके पेज पर अभी आँकड़े नहीं हैं, हमसे पूछ लीजिए।
- GWS 30-180 B — ₹25,746 (24-180 से +₹14,279)। 2,800 W, हमारे यहाँ सबसे ताक़तवर 7 इंच Bosch। वज़न 24-180 जितना, 5.7 kg, और पीछे rattail हैंडल। Bosch के मुताबिक़ यह मेटल और वेल्डिंग की सीम घिसती है और सरिया, लोहा व कंक्रीट काटती है।
7 इंच लें या 9 इंच?
जहाँ Bosch ने आँकड़े दिए हैं, जुड़वाँ मशीनों की पावर एक है; 9 इंच की डिस्क 6,500 rpm पर घूमती है, 7 इंच की 8,500 rpm तक। 9 इंच गहरा काटती है। 7 इंच हाथ में ज़्यादा सधी रहती है, और ज़्यादातर फ़ैब्रिकेशन के लिए काफ़ी है। 9 इंच तभी लीजिए जब मोटे पत्थर या लोहे में गहरा कट चाहिए। दाम 9 इंच ग्राइंडर का रेट पेज पर हैं। एक हाथ ख़ाली चाहिए तो 5 इंच दूसरा रास्ता है; 5 इंच ग्राइंडर का रेट देखिए।
7 इंच ग्राइंडर कौन लेता है
- फ़ैब्रिकेशन वर्कशॉप — भारी सेक्शन पर वेल्डिंग घिसाई, एंगल और चैनल की कटिंग।
- सिविल ठेकेदार — साइट पर सरिया काटने के लिए। सीधे कट बहुत ज़्यादा हैं तो 14 इंच कटर मशीन तेज़ पड़ती है।
- फ़ैक्ट्री मेंटेनेंस — भारी घिसाई और कटिंग के लिए, जहाँ 5 इंच की मशीन धीमी पड़ती है।
लोग अक्सर पूछते हैं
7 इंच ग्राइंडर मशीन कितने की है?
Bosch की 7 इंच ग्राइंडर: GWS 2200-180 ₹8,884, GWS 24-180 ₹11,467, GWS 24-180 JZ ₹12,235, GWS 27-180 PR ₹16,956 और GWS 30-180 B ₹25,746, सब GST सहित (29 अक्टूबर 2026 का दाम)।
7 inch grinder kitne ka hai?
Bosch ka sabse sasta 7 inch grinder GWS 2200-180 hai — ₹8,884, GST ke saath, 2,200 watt. Din bhar chalana hai to GWS 24-180, ₹11,467.
GWS 2200-180 लें या GWS 24-180?
2200-180 ₹2,583 सस्ती और 0.5 kg हल्की है। 24-180 में 200 W ज़्यादा और Vibration Control हैंडल है। ग्राइंडर रोज़ घंटों चलनी है तो 24-180।
क्या आप 7 इंच की डिस्क बेचते हैं?
नहीं, हम मशीनें बेचते हैं, कटिंग या ग्राइंडिंग डिस्क नहीं। 180 mm की ऐसी डिस्क लीजिए जो कम से कम 8,500 rpm के लिए बनी हो।
क्या दाम GST सहित हैं?
हाँ, GST बिल के साथ। बिना GST के GWS 2200-180 ₹7,529, GWS 24-180 ₹9,718 और GWS 30-180 B ₹21,819 की है। सही टैक्स इनवॉइस में क्या होना चाहिए।
पेमेंट कैसे होगा, और डिलीवरी कितने की?
हर ऑर्डर का पेमेंट कॉल पर तय होता है: पूरा एडवांस, थोड़ा एडवांस, या डिलीवरी पर पेमेंट। दिल्ली NCR में Porter से भेजते हैं, अक्सर उसी दिन; NCR के बाहर ट्रांसपोर्ट से। ₹5,000 या उससे ज़्यादा के ऑर्डर पर पूरे भारत में डिलीवरी फ़्री है; ₹5,000 से कम के ऑर्डर पर ₹200 (GST समेत)। या बदरपुर के काउंटर से ख़ुद ले जाइए।
रेट पूछिए या सलाह लीजिए
बताइए क्या काटना या घिसना है और दिन में कितने घंटे, हम बता देंगे कौन-सा मॉडल ठीक है। फ़ोन कीजिए 9599157340 या WhatsApp पर मैसेज भेजिए। वर्कशॉप लगा रहे हैं तो स्टील फ़ैब्रिकेशन के टूल, ग्राइंडर साइज़ गाइड और मशीन के हिसाब से Bosch रेट लिस्ट देखिए। आर्यन एंटरप्राइजेज़ बदरपुर, दिल्ली में Bosch का अधिकृत डीलर है।
