5 किलो ब्रेकर मशीन का रेट: Bosch GSH 5 HX, GSH 5 MX या GSH 5?
Bosch के तीन 5 किलो ब्रेकर — वज़न और पावर एक, फ़र्क़ छेनी की फिटिंग का।
अपडेट किया गया 29 अक्टूबर 2026 · 4 min
पाँच किलो वो ब्रेकर है जिसे हाथ में उठाकर चला सकते हैं: दीवार पर, कंधे की ऊँचाई पर, बाथरूम के अंदर। टाइल और प्लास्टर उखाड़ना, ईंट की दीवार में रास्ता काटना, हल्का कंक्रीट तोड़ना — इंटीरियर, टाइल, प्लंबिंग और बिजली के ठेकेदारों का काम। स्लैब और बीम के लिए 11 किलो वाली मशीन चाहिए।
| मॉडल | वज़न | इम्पैक्ट एनर्जी | पावर | चोट प्रति मिनट | छेनी की फिटिंग | दाम (GST सहित) |
|---|---|---|---|---|---|---|
| GSH 5 HX | 5.7 kg | 7.8 J | 1,100 W | 2,610–3,190 | 17 mm हेक्स | ₹16,621 |
| GSH 5 MX | 5.7 kg | 7.8 J | 1,100 W | 2,610–3,190 | SDS-max | ₹25,369 |
| GSH 5 | 5.6 kg | 7.5 J | 1,100 W | 2,850 | SDS-max | ₹29,866 |
दाम 29 अक्टूबर 2026 को जाँचे गए, 18% GST सहित। स्पेसिफ़िकेशन हमारे प्रोडक्ट पेज पर दिए Bosch के डेटा से।
Prices include GST and are read from the shop as this page loads.
एक वज़न, तीन मशीनें
- GSH 5 HX — ₹16,621। हमारे यहाँ Bosch का सबसे सस्ता ब्रेकर। 5.7 kg, 7.8 J, मिनट में 3,190 तक चोट, 17 mm हेक्स छेनी। बिना GST ₹14,086।
- GSH 5 MX — ₹25,369। वही 7.8 J और वही रफ़्तार, पर SDS-max फिटिंग। Bosch के मुताबिक़ एक हाथ से लॉक होने वाला vario-lock और छेनी की 12 पोज़ीशन। HX से ₹8,748 ज़्यादा।
- GSH 5 — ₹29,866। 5.6 kg, 7.5 J, मिनट में 2,850 चोट, SDS-max। Bosch इसे अपनी SDS-max डिमोलिशन हैमर रेंज की entry-level मशीन बताते हैं, तंग जगह के लिए छोटी बनावट। बिना GST ₹25,310।
HX या MX: अपनी छेनी देखकर तय कीजिए
काग़ज़ पर GSH 5 HX और GSH 5 MX एक जैसी चोट मारते हैं: 7.8 J, मिनट में 2,610–3,190 बार। ₹8,748 ज़्यादा आप SDS-max फिटिंग के देते हैं। 17 mm हेक्स छेनी SDS-max मशीन में नहीं लगती, और SDS-max छेनी HX में नहीं। आपकी टीम के पास पहले से जो छेनी है, वही लेने वाली मशीन लीजिए। नए सिरे से ले रहे हैं तो पूछ लीजिए आपके इलाक़े में कौन-सी छेनी आसानी से मिलती है — हम मशीन बेचते हैं, छेनी नहीं। फिटिंग की पूरी बात ब्रेकर साइज़ गाइड में है।
जब 5 किलो काफ़ी न हो
5 किलो का ब्रेकर पतला स्लैब धीरे-धीरे तोड़ देगा। छत का स्लैब, बीम या कॉलम है तो GSH 11 E (₹30,975) या GSH 11 VC (₹74,761) लीजिए — GSH 5 और GSH 11 E में सिर्फ़ ₹1,109 का फ़र्क़ है। फ़र्श और नींव के लिए 16 किलो ब्रेकर देखिए। हर वज़न का रेट Bosch ब्रेकर रेट लिस्ट में है।
लोग अक्सर पूछते हैं
5 किलो ब्रेकर मशीन कितने की है?
Bosch के 5 किलो ब्रेकर ₹16,621 (GSH 5 HX), ₹25,369 (GSH 5 MX) और ₹29,866 (GSH 5) के हैं, 18% GST सहित, 29 अक्टूबर 2026 का दाम।
सबसे सस्ता Bosch ब्रेकर कौन-सा है?
GSH 5 HX — ₹16,621, GST सहित। 17 mm हेक्स छेनी लगती है।
GSH 500 या 7 किलो वाला ब्रेकर है?
दोनों अभी हमारी लिस्ट में नहीं हैं। 5 किलो में ऊपर की तीन मशीनें हैं; उसके बाद अगला वज़न 11 किलो है। किसी ने GSH 500 का रेट दिया है तो हमसे पूछ लीजिए — और सिर्फ़ दाम नहीं, छेनी की फिटिंग भी मिलाइए।
क्या 5 किलो ब्रेकर RCC स्लैब तोड़ देगा?
पतला हो तो धीरे-धीरे। यह टाइल, प्लास्टर, ईंट और हल्के कंक्रीट के लिए बना है। RCC स्लैब और बीम के लिए 11 किलो की मशीन कहीं जल्दी काम करती है।
टाइल उखाड़ने के लिए ब्रेकर या हिल्टी मशीन?
छेद भी करने हैं तो छेनी मोड वाली हिल्टी मशीन हल्का टाइल का काम कर लेती है — हिल्टी मशीन रेट लिस्ट देखिए। सिर्फ़ तोड़ना है तो ब्रेकर जल्दी करता है।
क्या GST बिल मिलता है?
हाँ, हर ऑर्डर पर। बिना GST के GSH 5 HX ₹14,086, GSH 5 MX ₹21,499 और GSH 5 ₹25,310 का है। सही टैक्स इनवॉइस में क्या होना चाहिए।
पेमेंट और डिलीवरी कैसे होती है?
हर ऑर्डर का पेमेंट कॉल पर तय होता है: पूरा एडवांस, थोड़ा एडवांस, या डिलीवरी पर पेमेंट। दिल्ली NCR में Porter से भेजते हैं, अक्सर उसी दिन; NCR के बाहर ट्रांसपोर्ट से। ₹5,000 या उससे ज़्यादा के ऑर्डर पर पूरे भारत में डिलीवरी फ़्री है; ₹5,000 से कम के ऑर्डर पर ₹200 (GST समेत)। या बदरपुर के काउंटर से ख़ुद ले जाइए।
रेट पूछिए या सलाह लीजिए
बताइए क्या तोड़ना है और आपके पास कौन-सी छेनी है, हम बता देंगे कौन-सी 5 किलो मशीन ठीक है। फ़ोन कीजिए 9599157340 या WhatsApp पर मैसेज भेजिए। आर्यन एंटरप्राइजेज़ बदरपुर, दिल्ली में Bosch का अधिकृत डीलर है। हर तरह की मशीन का रेट मशीन के हिसाब से Bosch रेट लिस्ट में है।
