स्टील फ़ैब्रिकेशन के टूल: Bosch वर्कशॉप लिस्ट

गेट, ग्रिल या स्ट्रक्चर वर्कशॉप की मशीनें, हर एक का काम, और कुल रक़म।

अपडेट किया गया 27 अक्टूबर 2026 · 6 min

छोटा जवाब। स्टील फ़ैब्रिकेशन वर्कशॉप में 14 इंच कटर (चॉप सॉ), 4 और 5 इंच ग्राइंडर, 7 इंच ग्राइंडर, बेंच ग्राइंडर और — जब बीम-प्लेट में छेद करने लगें — मैग्नेटिक ड्रिल चाहिए। Bosch में यह सेट आज के दाम पर ₹71,994 का है, 18% GST सहित; मैग्नेटिक ड्रिल के बिना ₹42,877 (दाम 27 अक्टूबर 2026 को जाँचे गए)।

गेट, ग्रिल, शेड या स्ट्रक्चर का काम शुरू करने वाले फ़ैब्रिकेटर को हम यही लिस्ट देते हैं — कौन-सी मशीन किस काम की, Bosch का मॉडल और दाम। हर मशीन की पूरी रेट लिस्ट नीचे लिंक में है।

नई फ़ैब्रिकेशन वर्कशॉप का सेट, आज के दाम पर
काममशीनमुख्य आँकड़ादाम (GST सहित)
पाइप, एंगल, चैनल काटनाGCO 220 (14 इंच)2,200 W, 355 mm डिस्क₹12,502
वेल्ड घिसाई, शीट कटिंगGWS 12-125 S (5 इंच)1,200 W, 2.2 kg₹6,474
तंग जगह, एक हाथ से कटिंगGWS 900-100 (4 इंच)900 W, 1.9 kg₹4,727
भारी घिसाई, बेवलGWS 2200-180 (7 इंच)2,200 W, 180 mm₹8,884
धार लगाना, बर्र साफ़ करनाGBG 35-15 बेंच ग्राइंडर350 W, 150 mm व्हील₹10,290
प्लेट और बीम में छेदGBM 38 मैग्नेटिक ड्रिल12–38 mm (Bosch)₹29,117
कुल, छहों₹71,994
कुल, मैग्नेटिक ड्रिल के बिना₹42,877

दाम 27 अक्टूबर 2026 को जाँचे गए, 18% GST सहित। कुल रक़म छहों दामों का जोड़ है, कोई पैकेज रेट नहीं। स्पेसिफ़िकेशन हमारे प्रोडक्ट पेज पर दिए Bosch के डेटा से।

आज के दाम — मॉडल पर टैप करके पेज खोलें
GWS 900-10006013960F1₹4,727
GWS 12-125 S06013A60F0₹6,474
GWS 2200-18006018C00F0₹8,884
GBG 35-15060127A3F0₹10,290
GCO 2200601B373F0₹12,502
GDS 18V-780-Solo06019P40L0₹14,825
GBG 60-20060127A4F0₹16,342
GCO 14-24 J0601B372F0₹16,801
GBM 38 (NEW)06011C50F0₹29,117
GBM 50-206011B40F0₹86,253

Prices include GST and are read from the shop as this page loads.

एक-एक मशीन

चॉप सॉ — सेक्शन काटना

GCO 220 0° पर 119 × 119 mm तक चौकोर पाइप काटती है। मशीन दिन भर चलनी है तो 2,400 W वाली GCO 14-24 J ₹16,801 में। चारों मॉडल कटर मशीन रेट लिस्ट में।

ग्राइंडर — तीन साइज़, तीन काम

  • 4 इंच (100 mm) — तंग कोनों में कटिंग, एक हाथ का काम — GWS 900-100, 900 W, ₹4,727।
  • 5 इंच (125 mm) — वेल्ड बराबर घिसना, शीट काटना — GWS 12-125 S, 1,200 W, ₹6,474। वेल्डर सबसे ज़्यादा यही साइज़ चलाते हैं।
  • 7 इंच (180 mm) — भारी घिसाई, वेल्ड से पहले प्लेट का बेवल — GWS 2200-180, 2,200 W, 5.2 kg, ₹8,884। हमेशा दोनों हाथ से।

हर साइज़ का Bosch ग्राइंडर ग्राइंडर रेट लिस्ट में है; 100mm या 125mm गाइड में पूरा फ़र्क़।

बेंच ग्राइंडर — धार और बर्र

GBG 35-15: दो 150 mm व्हील, 350 W, 10 kg, ₹10,290। बड़े काम के लिए GBG 60-20 — 200 mm व्हील, 600 W, ₹16,342।

मैग्नेटिक ड्रिल — बीम और प्लेट में छेद

बीम के फ़्लैंज में हाथ की ड्रिल से 20 mm छेद धीमा भी है और ख़तरनाक भी। मैग्नेटिक ड्रिल लोहे पर चिपक जाती है। GBM 38 (₹29,117, 10.5 kg) 12–38 mm के छेद करती है — Bosch के मुताबिक़ कम से कम 85% काम — और ऊपर की तरफ़ काम के लिए बनी है। GBM 50-2 (₹86,253, 14.7 kg, 1,200 W, दो गियर) 50 mm तक, और Bosch इसे कोर ड्रिलिंग, ट्विस्ट ड्रिलिंग और थ्रेडिंग के लिए बताते हैं। मैग्नेटिक ड्रिल का रेट देखिए।

इम्पैक्ट रिंच — जब बना हुआ ढाँचा साइट पर खड़ा करना हो

साइट पर स्ट्रक्चर के बोल्ट कसने के लिए GDS 18V-780 (780 Nm, बैटरी बिना ₹14,825) आम पसंद है; Bosch के मुताबिक़ M24 तक के बोल्ट। पूरी रेंज इम्पैक्ट रिंच रेट लिस्ट में।

लोग अक्सर पूछते हैं

फ़ैब्रिकेशन के लिए कौन-सी मशीनें चाहिए?

14 इंच कटर (GCO 220, ₹12,502), 4 और 5 इंच ग्राइंडर, 7 इंच ग्राइंडर, बेंच ग्राइंडर, और स्टील में छेद के लिए मैग्नेटिक ड्रिल। पूरा सेट ₹71,994 का, GST सहित।

शुरू करने के लिए कम से कम क्या चाहिए?

कटर और 5 इंच ग्राइंडर: GCO 220 + GWS 12-125 S = ₹18,976। बाक़ी काम आने पर।

क्या पूरे सेट का पैकेज रेट है?

ऊपर की कुल रक़म हर मशीन के दाम का जोड़ है। अपनी लिस्ट WhatsApp पर भेजिए, हम सब का एक कोटेशन GST बिल के साथ भेज देंगे।

क्या आप कटिंग डिस्क, ग्राइंडिंग व्हील और कटर बेचते हैं?

नहीं, हम मशीनें बेचते हैं — डिस्क, व्हील, कटर या बिट नहीं। सामान लेने से पहले हर मशीन का डिस्क साइज़ और बोर मिला लीजिए।

क्या आप वेल्डिंग मशीन बेचते हैं?

नहीं। हमारी लिस्ट Bosch पावर टूल्स की है; वेल्डिंग मशीन उसमें नहीं है।

क्या दाम GST सहित हैं?

हाँ, GST बिल के साथ। बिना GST के GCO 220 ₹10,595 की और GBM 38 ₹24,675 की है। सही टैक्स इनवॉइस में क्या होना चाहिए।

डिलीवरी का ख़र्च कितना है?

डिलीवरी असल लागत पर लगती है, दाम के ऊपर, और पैसे देने से पहले कॉल पर बता दी जाती है।

अपनी लिस्ट भेजिए

बताइए वर्कशॉप में क्या बनता है और सबसे मोटा लोहा कितना काटते-छेदते हैं — हम सही सेट का रेट बना देंगे। फ़ोन कीजिए 9599157340 या WhatsApp पर मैसेज भेजिए। आर्यन एंटरप्राइजेज़ बदरपुर, दिल्ली में Bosch का अधिकृत डीलर है। हर तरह की मशीन मशीन के हिसाब से Bosch रेट लिस्ट में है।

WhatsApp पर कोटेशन लें

यह भी पढ़िए