Bosch लेज़र लेवल रेट लिस्ट: GLL 3X से GLL 3-80 तक
बारह Bosch लेज़र और दो ऑप्टिकल लेवल: रंग, रेंज, एक्यूरेसी और असली दाम।
अपडेट किया गया 27 अक्टूबर 2026 · 6 min
यहाँ हमारी लिस्ट का हर Bosch लाइन, पॉइंट और रोटरी लेज़र है — रंग, रेंज और एक्यूरेसी जैसा Bosch बताते हैं, और असली दाम। अभी तय नहीं कि लाइन लेज़र चाहिए, पॉइंट या रोटरी — तो पहले कौन-सा लेज़र लेवल चाहिए पढ़िए; यह पेज रेट लिस्ट है।
| मॉडल | रंग | लाइन/पॉइंट | रेंज | एक्यूरेसी | दाम (GST सहित) |
|---|---|---|---|---|---|
| GLL 3X | — | — | 15 m | ± 0.5 mm/m | ₹6,298 |
| GCL 15-12 XG | हरा | 2 लाइन / 2 पॉइंट | 15 m | ± 0.4 mm/m | ₹6,815 |
| GLL 50 G | हरा | 2 लाइन | 15 m | ± 0.6 mm/m | ₹7,330 |
| GLL 3-15 X | लाल | 3 लाइन + 1 प्लंब पॉइंट | 15 m | ± 0.2 / 0.3 mm/m | ₹8,113 |
| GPL 3 G | हरा | 3 पॉइंट | 30 m | ± 0.35 mm/m | ₹11,801 |
| GLL 50-15 XG | हरा | — | 15 m | ± 0.2 / 0.3 mm/m | ₹12,492 |
| GPL 5 G | हरा | 5 पॉइंट | 30 m | ± 0.35 mm/m | ₹13,753 |
| GLL 90-33 XG | हरा | 3 × 360° लाइन | 30 m | ± 0.3 mm/m | ₹40,329 |
| GLL 3-80 | लाल | 3 × 360° लाइन | 30 m (रिसीवर से 120 m) | ± 0.3 mm/m | ₹43,121 |
| GLL 100-33 CG | हरा | 3 × 360° लाइन | 30 m (रिसीवर से 100 m) | ± 0.3 mm/m | ₹52,690 |
| GLL 18V-120-33 CG | हरा | 3 × 360° लाइन | 35 m (रिसीवर से 120 m) | ± 0.3 mm/m | ₹61,256 |
| GRL 350 HV (रोटरी) | लाल | घूमने वाली बीम | 60 m (रिसीवर से 350 m व्यास) | 30 m पर ± 1.5 mm | ₹65,289 |
दाम 27 अक्टूबर 2026 को जाँचे गए, 18% GST सहित। स्पेसिफ़िकेशन हमारे प्रोडक्ट पेज पर दिए Bosch के डेटा से। — का मतलब: पेज पर नहीं है, पूछ लीजिए।
| GLL3X0601063CJ0 | ₹6,298 |
| GCL 15-12 XG0601066TK0 | ₹6,815 |
| GLL 50 G06010653K0 | ₹7,330 |
| GLL 3-15 X0601063M80 | ₹8,113 |
| GOL26 D06010680F0 | ₹11,125 |
| GPL3G0601066N00 | ₹11,801 |
| GLL 50-15XG06010657K0 | ₹12,492 |
| GOL 32 D06010685F0 | ₹13,180 |
| GPL 5G0601066P00 | ₹13,753 |
| GLL 90-33 XG06010655K0 | ₹40,329 |
| GLL 3-800601063S00 | ₹43,121 |
| GLL 100-33 CG06010654K0 | ₹52,690 |
| GLL 18V-120-33 CG06010651K0 | ₹61,256 |
| GRL 350 HV Prof0601061S40 | ₹65,289 |
Prices include GST and are read from the shop as this page loads.
तीन दाम की रेंज
₹6,298 से ₹8,113 — एक कमरे वाले लाइन लेज़र
GLL 3X, GCL 15-12 XG, GLL 50 G और GLL 3-15 X। 15 m रेंज। टाइल की लाइन, कैबिनेट और स्विचबोर्ड की ऊँचाई, फ़ॉल्स सीलिंग। GLL 3-15 X में प्लंब पॉइंट भी है और चारों में सबसे सटीक है (आड़ी लाइन ± 0.2 mm/m)।
₹11,801 से ₹13,753 — पॉइंट लेज़र और GLL 50-15 XG
GPL 3 G और GPL 5 G लाइन नहीं, पॉइंट डालते हैं — फ़र्श का निशान छत पर ले जाने और ड्राईवॉल- पार्टीशन में 90° सेट करने के लिए। Bosch के मुताबिक़ हरे पॉइंट लाल से चार गुना तक ज़्यादा दिखते हैं।
₹40,329 से ₹61,256 — 3 × 360° लाइन लेज़र
GLL 90-33 XG, GLL 3-80, GLL 100-33 CG और GLL 18V-120-33 CG। पूरे कमरे में चारों तरफ़ लाइन, आड़ी और खड़ी दोनों — एक बार रखिए, हर दीवार मार्क। 18V-120-33 CG Bosch की 12V और 18V बैटरी या C सेल पर चलता है; Bosch 18V 4 Ah बैटरी पर 20 घंटे तक बताते हैं।
₹65,289 — GRL 350 HV रोटरी लेज़र
बाहर का और बड़े फ़र्श का लेवल: 60 m रेंज, रिसीवर से 350 m व्यास, IP56। ज़मीन का लेवल, स्लैब, बाहरी काम।
ऑप्टिकल लेवल (डम्पी लेवल) भी हैं — GOL 26 D ₹11,125 और GOL 32 D ₹13,180, 26× और 32× ज़ूम, 100 m और 120 m रेंज। न लेज़र, न बैटरी।
लोग अक्सर पूछते हैं
Bosch GLL 3X कितने का है?
₹6,298, 18% GST सहित (27 अक्टूबर 2026 का दाम)।
लेज़र लेवल मशीन कितने की आती है?
Bosch का लेज़र लेवल ₹6,298 (GLL 3X) से शुरू। हरी लाइन वाला सबसे सस्ता GCL 15-12 XG ₹6,815 का, GST सहित।
हरा लेज़र लें या लाल?
हरा दिन की रोशनी में और चमकदार दीवार पर ज़्यादा दिखता है, और महँगा है। छाँव में घर के अंदर लाल काफ़ी है। हर मॉडल का रंग ऊपर टेबल में है।
क्या ट्राइपॉड चाहिए?
दीवार के ज़्यादातर काम में ट्राइपॉड से सेटअप जल्दी होता है। बड़े लेज़र में 1/4" और 5/8" ट्राइपॉड थ्रेड है। आपके मॉडल के लिए कौन-सा ट्राइपॉड है, पूछ लीजिए।
टाइल के लिए ± 0.3 mm/m काफ़ी है?
हाँ। ± 0.3 mm प्रति मीटर यानी 5 मीटर की दीवार पर 1.5 mm। ₹6,000–8,000 वाले लेज़र ± 0.2 से 0.6 mm/m के हैं।
क्या दाम GST सहित हैं?
हाँ, GST बिल के साथ। बिना GST के GLL 3X ₹5,337 का और GLL 3-80 ₹36,543 का है। सही टैक्स इनवॉइस में क्या होना चाहिए।
डिलीवरी का ख़र्च कितना है?
डिलीवरी असल लागत पर लगती है, दाम के ऊपर, और पैसे देने से पहले कॉल पर बता दी जाती है।
रेट पूछिए या सलाह लीजिए
कमरे का साइज़ और काम बताइए — टाइल, सीलिंग, पार्टीशन या बाहर का लेवल — हम बता देंगे कौन-सा लेज़र ठीक है। फ़ोन कीजिए 9599157340 या WhatsApp पर मैसेज भेजिए। आर्यन एंटरप्राइजेज़ बदरपुर, दिल्ली में Bosch का अधिकृत डीलर है। बाक़ी मशीनें मशीन के हिसाब से Bosch रेट लिस्ट में हैं।
